ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Success Story: बिहार के सौरभ को अमेजन ने दिया 1.2 करोड़ का पैकेज, बीटेक के छात्र ने ऐसे लिखी सफलता की कहानी

Success Story: बिहार के अररिया निवासी छात्र को अमेजन ने 1.2 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है. बीटेक की पढ़ाई कर रहे सौरभ ने यह सफलता कैसे हासिल की, जानिए..

Success Story
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Success Story: बिहार के अररिया के रहने वाले छात्र सौरव शक्ति को अमेजन कंपनी ने 1.20 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। वह वर्तमान में आईआईटी धनबाद में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं और फ्यूल मिनरल मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र हैं। 


यह जॉब ऑफर अमेजन जापान द्वारा ऑफ कैंपस दिया गया है, और सौरव की जॉब पोस्टिंग जापान की राजधानी टोक्यो में होगी। एक करोड़ से अधिक का सालाना पैकेज मिलने पर सौरव के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है, खासकर फारबिसगंज में उनके घरवालों के बीच।


सौरव की मां, रानी कुमारी, को जब कैंपस प्लेसमेंट की जानकारी मिली, तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। सौरव तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं, और उनके दोनों छोटे भाई-बहन अभी पढ़ाई कर रहे हैं। सौरव ने बताया, "मेरी इंटर तक की पढ़ाई फारबिसगंज में ही हुई थी। जेईई एडवांस क्वालिफाई करने के बाद मैंने 2021 में आईआईटी धनबाद में नामांकन लिया। पढ़ाई पूरी होने से पहले ही अच्छी नौकरी मिल गई, जिसके कारण पूरा परिवार और शुभचिंतक बहुत खुश हैं।"


सौरव ने बताया है कि उनका प्लेसमेंट नॉर्वे की एक एनर्जी कंपनी में भी हुआ था, लेकिन बाद में उन्होंने अमेजन में भी आवेदन किया। अमेजन जापान ने उनका चार राउंड का इंटरव्यू लिया, जो दिसंबर से जनवरी तक चला। इसके बाद, उन्हें सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद के लिए ऑफर लेटर भेजा गया। 


सौरव ने यह भी बताया कि आईआईटी धनबाद ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है, और वहां के शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि वह उन्हें कभी नहीं भूलेंगे। उनका लक्ष्य जापान में दो-तीन साल काम करने के बाद भारत लौटकर यूपीएससी की तैयारी करने का है। आईआईटी में उनके रूममेट को भी लंदन में अच्छा पैकेज मिला है। फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद सौरभ मई में अपने गांव लौटेंगे और फिर अगस्त से सितंबर के बीच जापान के लिए रवाना हो जाएंगे।