ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में हो रही व्यवस्था: IGIMS में कैंसर मरीजों को आज से मिलेगी इमरजेंसी की सुविधा

PATNA: आईजीआईएमएस के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में सोमवार से 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधा बहाल हो जाएगी. पहली बार राज्य के किसी सरकारी हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के लिए ऐसी सुविधा बहाल

स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में हो रही व्यवस्था: IGIMS में कैंसर मरीजों को आज से मिलेगी इमरजेंसी की सुविधा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: आईजीआईएमएस के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में सोमवार से 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधा बहाल हो जाएगी. पहली बार राज्य के किसी सरकारी हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के लिए ऐसी सुविधा बहाल की गई है. इमरजेंसी में 10 बेड की व्यवस्था के साथ ही मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधा मिलेगी. 


बता दें IGIMS के स्टेट कैंसर इंस्टीच्यूट में रजिस्टर्ड और इलाज कराने वाले कैंसर मरीजों को यहां पहले प्राथमिकता दी जाएगी. वही मेन इमरजेंसी में भी 10 बेड का ट्रॉयज तैयार किया गया है. इन सभी सुविधाओं का उद्घाटन सोमवार को उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव करेंगे. 


संस्थान के उपनिदेशक डॉ. मनीष मंडल के ने बताया कि इसमें पहले उन मरीजों का इलाज किया जाएगा जो संस्थान में कीमो चढ़वाकर या सर्जरी कराकर घर गए और रात या दिन में परेशानी पैदा हो गई. साथ ही इसकी जानकारी संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट सह उप निदेशक डॉ. मनीष मंडल ने की. डॉ. मंडल ने बताया कि संस्थान में रिसर्च के लिए एनिमल हाउस की भी व्यवस्था की गई है.

टैग्स