ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना के थानेदार नहीं उठाते हैं फोन, महिला की शिकायत के बाद SSP ने दी वार्निंग

PATNA: राजधानी पटना के जो थानेदार लोगों का कॉल रिसीव नहीं करते हैं, वो सावधान हो जाएं. लोगों का फोन नहीं उठाने के मामले को पटना के SSP उपेंद्र शर्मा ने गंभीरता से लिया है. एसए

FirstBihar
Khushboo Gupta
1 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के जो थानेदार लोगों का कॉल रिसीव नहीं करते हैं, वो सावधान हो जाएं. लोगों का फोन नहीं उठाने के मामले को पटना के SSP उपेंद्र शर्मा ने गंभीरता से लिया है. एसएसपी ने इस मामले में सभी थानेदारों को वार्निंग दी है.


एसएसपी के पास एक महिला उत्पीड़न के मामले की शिकायत लेकर पहुंची थी. खुसरूपुर की रहने वाली महिला ने एसएसपी को बताया कि उसने खुसरूपुर थाना प्रभारी के पास कई बार फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ. महिला ने कई बार थाना प्रभारी को कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन फोन नहीं उठाया गया. 


महिला ने इसकी शिकायत जब एसएसपी से की तब उपेंद्र शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और थानेदार को कड़ी चेतावनी दी. एसएसपी ने पटना के सभी थानेदारों को फोन रिसीव करके शिकायतों को गंभीरता से लेने का कड़ा निर्देश जारी किया है.