ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

महज एक दिन में फैसले से पीछे हटी नीतीश सरकार, जिम और स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स अभी बंद नहीं होंगे

PATNA : बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण नीतीश सरकार ने राज्य के जिम, संग्रहालय और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को 15 मई तक बंद रखने का फैसला किया था लेकिन सरकार अपने इस फैसले से महज एक दिन म

महज एक दिन में फैसले से पीछे हटी नीतीश सरकार, जिम और स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स अभी बंद नहीं होंगे
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण नीतीश सरकार ने राज्य के जिम, संग्रहालय और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को 15 मई तक बंद रखने का फैसला किया था लेकिन सरकार अपने इस फैसले से महज एक दिन में पीछे हट गई है। बिहार में फिलहाल जिम, संग्रहालय और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद नहीं होंगे। कला संस्कृति विभाग ने इनको 15 मई तक बंद रखने का अपना आदेश शनिवार को वापस ले लिया है।


कला संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव रवि मनुभाई परमार ने कहा कि उनके विभाग का मत फिलहाल प्रस्ताव रूप में था और उसपर आपदा प्रबंधन समूह की मुहर लगनी बाकी थी। इनको बंद रखने का अंतिम निर्णय आपदा प्रबंधन समूह लेगा। प्रधान सचिव के निर्देश पर छात्र एवं युवा कल्याण भी निदेशक डॉ. संजय सिन्हा ने शुक्रवार को जारी तीनों आदेश वापस ले लिए हैं।


इसके मुताबिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आउटडोर व इनडोर स्टेडियम, खेल मैदानों में खेलों के आयोजन, कार्यक्रमों व प्रशिक्षण एवं जिम संचालन पर रोक संबंधी आदेश वापस लिया जाता है। दूसरे आदेश में सभी म्यूजियम को दर्शकों के लिए बंद रखने का आदेश भी वापस लिया जाता है। वहीं, सुरक्षित घोषित सभी स्मारक, पुरास्थलों से संबंधित आदेश भी वापस लिए गए हैं।

टैग्स