ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस

कल से शुरू होगा विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन; जानिए.. टूर पैकेज और बुकिंग की पूरी जानकारी

विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2026 का शुभारंभ 22 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। एक महीने तक चलने वाले इस मेले में पर्यटकों के लिए लग्जरी स्वीस कॉटेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पटना से स्पेशल टूर पैकेज की व्यवस्था की गई है।

Sonepur Mela 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Sonepur Mela 2026: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला दिनांक 22.11.2026 से एक माह तक संचालित होगा। रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोनपुर मेला का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के मंत्री सहित सांसद और विधायक उपस्थित रहेंगे। 



पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनपुर मेला को भव्य बनाने हेतु पर्यटन विभाग द्वारा कई सारी तैयारियां की गयी है। मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण कराया गया है। मेला क्षेत्र के सांस्कृतिक पंडाल में अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र का भी निर्माण किया गया है, जहां  पर्यटक गाइडों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। संपूर्ण मेला अवधि में प्रतिदिन सांस्कृतिक पंडाल में जिला प्रशासन द्वारा चयनित कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।



बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त छह राजवाड़ी टेंट (स्वीस कॉटेज) का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पटना से सोनपुर जाने के लिए स्पेशल टूर पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है। स्वीस कॉटेज की दर न्यूनतम रखी गयी है ताकि अधिक-से-अधिक पर्यटक इसमें ठहर कर मेले का आनंद उठा सकें। पूरे एक माह तक कॉटेज का चार्ज 3000 रुपये प्रति दिन देसी पर्यटकों के लिए और 5000 रुपये प्रति दिन विदेशी पर्यटकों के लिए रखा गया है। सभी कॉटेज डबल बेड का है और अटैच बाथरूम होगा। इसमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



पर्यटकों के लिए फेमिली टूर पैकेज (एक रात व दो दिन) तैयार किया गया है। इसके लिए 5200 रुपये (दो व्यक्ति) देने होंगे, इसके तहत इटियोस एसी वाहन मुहैया कराया जायेगा। इसके अलावा टूरिस्ट गाइड, ठहरने, ब्रेकफस्ट, लंच, डिनर, स्नैक्स और पानी के साथ पर्यटक ग्राम में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी। इस पैकेज में पर्यटन निगम कार्यालय से दोपहर 12   बजे वाहन सोनपुर के लिए प्रस्थान करेगा। पहले दिन हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन व पर्यटक ग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया जा सकेगा, वहीं अगले दिन मेला भ्रमण करते हुए दोपहर बाद 3.30 बजे तक पटना वापस लौटेगी।



एकदिवसीय स्पेशल टूर पैकेज आम पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. यह पैकेज दोपहर 12 बजे से संध्या सात बजे तक का होगा। इसके लिए एसी बस, विंगर, डेकर बस के लिए प्रति पर्यटक 900 रुपये, ट्रेवलर एसी से प्रति पर्यटक 1000 रुपये, इनोवा (1150 रुपये प्रति व्यक्ति) और इटियोस (1400 रुपये प्रति व्यक्ति) का पेमेंट करना होगा। इस पैकेज दूर के तहत पर्यटकों को वाहन, टूरिस्ट गाइड, स्नैक्स और पानी दिया जायेगा। इस पैकेज में पर्यटक ग्राम से हरिहर क्षेत्र मेला, साइट सीन व हरिहर नाथ मंदिर दर्शन की सुविधा प्रशिक्षित गाइड के साथ मिलेगी। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए पर्यटक www.bstdc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता