ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

NDRF के जवान की डूबने से मौत, सोन नदी में कर रहा था ट्रेनिंग

PATNA : पटना में बिहटा इलाके के परेव सोन नदी में सोमवार को प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ के जवान की डूबने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान पंजाब के गुरदासपुर जिला का उमरपुर कलन गांव

NDRF के जवान की डूबने से मौत, सोन नदी में कर रहा था ट्रेनिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना में बिहटा इलाके के परेव सोन नदी में सोमवार को प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ के जवान की डूबने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान पंजाब के गुरदासपुर जिला का उमरपुर कलन गांव निवासी स्व. मोहिंदर पाल का 40 वर्षीय पुत्र जगन सिंह के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ के अधिकारी और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची मौके पर पहुंच गई है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक एनडीआरएफ जवान कुछ दिन पहले ही बिहार अपनी ट्रेनिंग  के लिए आया था। इसी दौरान आज उसकी ट्रेनिंग सोन नदी में चल रही थी। उसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।  शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है। 


मालूम हो कि, एनडीआरएफ के द्वारा प्रतिदिन जवानों को प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जगहों पर ले जाया जाता है।वहीं सोमवार को बिहटा के परेव गांव स्थित सोन नदी में दर्जनों जवानों को पानी में तैरने और लोगों को बचाने समेत अन्य तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। वहीं घटना के बाद वरीय अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर शव को सोन नदी से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। 


इधर, बिहटा थाने के एएसआई ब्रजेश सिंह ने बताया कि सोन नदी में एक जवान की डूबकर मौत की सूचना प्राप्त हुई है, जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्ट भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है।