ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सीतामढ़ी के सांसद ने दिए 1 करोड़ रुपये, गोपालगंज में एमपी और एमएलए ने दान किया एक महीने का वेतन

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था में बेहतर सुविधा के लिए सीतामढ़ी और गोपालगंज के सांसद ने 1-1 करोड़ रुपये की मदद किया है. सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, पाटलिपुत्र,

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था में बेहतर सुविधा के लिए सीतामढ़ी और गोपालगंज के सांसद ने 1-1 करोड़ रुपये की मदद किया है. सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, पाटलिपुत्र, जमुई, गोपालगंज, उजियारपुर के सांसदअपने-अपने इलाके के लोगों की मदद के लिए सामने आये. सीतामढ़ी से जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने देश में कोरोना की भयावह रूप क देखते हुए सांसद निधि से एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की. उधर, गोपालगंज में भी समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये दान देने की घोषणा की. 


जहां एक तरफ बिहार में कोरोना वॉयरस को लेकर महामारी घोषित होने के बाद गोपालगंज में बिहार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने एक लाख रुपया मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की घोषणा की है. वहीं, दूसरी ओर जदयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन और भाजपा के बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी ने एक-एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने की है. 


सीतामढ़ी सांसद सीतामढी सुनील कुमार पिंटू ने कोरोना से सुरक्षा को लेकर सामग्री की खरीदारी के लिए सांसद निधि फंड से एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की. इसकी जानकारी  लेटर के माध्यम से डीएम को दे दी गई है. सांसद ने कहा कि इस विकट स्थिति में हम सभी देशवासी एकजुट होकर लड़ने के लिये तैयार हैं. केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने समस्तीपुर जिले के लिए एक करोड़ और वैशाली के लिए पच्चीस लाख राशि दी है. वहीं समस्तीपुर के एलजेपी सांसद प्रिंसराज पासवान ने समस्तीपुर जिले में अपने क्षेत्र के लिए 75 लाख और दरभंगा जिले में पड़ने वाले अपने क्षेत्र के लिए 25 लाख यानि कुल एक करोड़ की राशि दी है.



लोजपा सांसद प्रिंस राज ने बताया कि इस क्षेत्र के समस्तीपुर, रोसड़ा, कल्याणपुर, वारिसनगर के लिए 75 लाख और दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान और हायाघाट के लिए 25 लाख रुपए अपने संसदीय कोटे से दिया है. पत्र में बताया गया है कि इस धनराशि से इन क्षेत्रों मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतू सैनिटाइजर, मास्क तथा अन्य चिकित्सकीय सुविधा पर खर्च किए जाये.

टैग्स