ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

'सर इस केस को थोड़ा जल्दी देख लीजिए न ....', दारोगा से मदद मांगना महिला को पड़ा महंगा, अपहरण कर किया गंदा काम

PATNA : देश में आम लोगों को जब अपने जीवन जीने में अधिक कठनाई होती है या फिर उनके साथ कोई हादसा होता हो सबसे पहले वह पुलिस से मदद की गुहार लगाते है। लेकिन, जब आपका मदद करने वाला ही

'सर इस केस को थोड़ा जल्दी देख लीजिए न ....',   दारोगा से मदद मांगना महिला को पड़ा महंगा,  अपहरण कर किया गंदा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में आम लोगों को जब अपने जीवन जीने में अधिक कठनाई होती है या फिर उनके साथ कोई हादसा होता हो सबसे पहले वह पुलिस से मदद की गुहार लगाते है। लेकिन, जब आपका मदद करने वाला ही आपकी अस्मत लूटने पर उतारू हो जाए तो फिर परेशानी अधिक बढ़ जाती है। इसके बाद फिर पीड़ित परिवार काफी अधिक मुश्किलों में पड़ जाता है। 


दरअसल, राजधानी पटना के दुल्हिनबाजार थाने के 55 साल के दारोगा रामकृष्ण सिंह को विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में फुलवारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवाहिता ने दारोगा पर दुष्कर्म और अपहरण का आरोप लगाते हुए फुलवारीशरीफ थाने में लिखित शिकायत की थी जिसके बाद केस दर्ज किया गया।


इस दारोगा पर आरोप है कि जब पीड़िता ने इसकी हरकतों का विरोध किया तो उसने धमकी दी और जबरन अवैध संबंध बनाया। इसके बाद अब परेशान होकर  पीड़िता ने अपने पति को मामले की जानकारी दी। फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष शफीर आलम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विवाहिता ने थाने में बताया कि कुछ माह पहले उसके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस मामले में मालसलामी थाना में तैनात दारोगा रामकृष्ण सिंह कांड के अनुसंधानकर्ता थे।


महिला ने दारोगा से भेंटकर उनसे इस मामले का अनुसंधान जल्द करने को कहा ताकि उसके पिता के इंश्युरेंस के रुपये पीड़ित परिवार को मिल सके। दारोगा ने मदद का आश्वासन देते हुए झांसे में लेकर महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। एएसपी के मुताबिक दारोगा दो माह से छुट्टी पर था। छुट्टी खत्म हो गई थी। इसके बावजूद वह वापस नहीं लौटा था।