ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

सर आगे पढ़ना चाहते हैं लेकिन पैसा नहीं है, लड़की की शिकायत सुन सीएम नीतीश ने लगा दिया फोन

PATNA: करीब डेढ़ महीने बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं। समाधान यात्रा और बजट सत्र के के कारण लंबे स

सर आगे पढ़ना चाहते हैं लेकिन पैसा नहीं है, लड़की की शिकायत सुन सीएम नीतीश ने लगा दिया फोन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: करीब डेढ़ महीने बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं। समाधान यात्रा और बजट सत्र के के कारण लंबे समय से जनता दरबार स्थगित था। आज के जनता दरबार में शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी संख्या में शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष आई। कई ऐसे मामले आए जिसे सुनकर मुख्यमंत्री चौंक गए और सीधे संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन लगा दिया और तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।


दरअसल, जनता दरबार में आज शिक्षा विभाग से जुड़े कई मामले मुख्यमंत्री के समक्ष आए। वित्तरहित शिक्षा अनुदान से जुड़े मामलों के साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा नहीं मिलने की शिकायत लेकर भी फरियादियों ने सीएम नीतीश से गुहार लगाई। जनता दरबार में पटना की एक लड़की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची थी। युवती ने सीएम से कहा कि वह आगे पढ़ाई करना चाहती है लेकिन पढ़ने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। युवती ने बताया कि इंटर फर्स्ट क्लास में पास करने के बावजूद उसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा नहीं मिल सका है।


युवती की शिकायत सुनकर सीएम चौंक गए और पास खड़े अधिकारी को कहा कि फोन लगाओ तो जरा। फोन पर सीएम ने संबंधित अधिकारी को कहा कि, पटना से एक लड़की आई हुई है..मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा नहीं मिला है इसको..देखवाईए तुरंत इसको, पटना की लड़की है। इसके बाद सीएम ने लड़की को कहा कि जाओ बोल दिए हैं तुम्हारा काम हो जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने वित्तरहित शिक्षा अनुदान से जुड़े मामलों पर अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई।

टैग्स