ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शिक्षक बनने को हो जाएं तैयार, बिहार में आज से शुरू हो गयी नियोजन प्रक्रिया

PATNA :शिक्षक बनने के लिए तैयार हो जाएं। बिहार में आज से शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 10 हजार नियोजन इकाईयां छठे चरण के लिए प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन के लिए आ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :शिक्षक बनने के लिए तैयार हो जाएं। बिहार में आज से शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 10 हजार नियोजन इकाईयां छठे चरण के लिए प्राथमिक शिक्षकों  के नियोजन के लिए आवेदन लेंगी।


शिक्षक आवेदन की प्रक्रिया के तहत अगर कोई आवेदक पंचायत नहीं पहुंच पा रहा है, तो उसका आवेदन ब्लॉक स्तर पर लिया जायेगा। ब्लॉक लेवल पर इसके लिए अलग से काउंटर बनाये गये हैं। सबसे बड़ी बात है कि इस नियोजन प्रक्रिया में उन लोगों को भी शामिल किया जाएगा जिन्होनें NIOS से 18 महीने की सेवाकालीन प्रशिक्षण की डीएलएड डिग्री ली है। ऐसे अभ्यर्थियों ने जुलाई में डिग्री और सीटीइटी परीक्षा पास की है।


प्राथमिक शिक्षक नियोजन के छठे चरण में आवेदन 14 जुलाई तक लिए जाएंगे। शेड्यूल के पालन के लिए भी नियोजन इकाई को हिदायत दी गयी है।अगर किसी नियोजन इकाई ने शेड्यूल का पालन नहीं किया, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।  

टैग्स