ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

जींस पैंट और टी-शर्ट पर लगी रोक, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी अब फॉर्मल ड्रेस में ही आएंगे ऑफिस

PATNA: बिहार में शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि कोई भी पदाधिकारी और कर्मचारी जींस पैंट और टी-शर्ट में ऑफिस ना आएं। शिक्षा विभाग ने जींस पैंट और टी-शर्

जींस पैंट और टी-शर्ट पर लगी रोक, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी अब फॉर्मल ड्रेस में ही आएंगे ऑफिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि कोई भी पदाधिकारी और कर्मचारी जींस पैंट और टी-शर्ट में ऑफिस ना आएं। शिक्षा विभाग ने जींस पैंट और टी-शर्ट पहनकर ऑफिस आने पर रोक लगा दी है। अब विभाग के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को फॉर्मल ड्रेस में ही कार्यालय आने को कहा गया है। 


 सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों के जींस पैंट और टी-शर्ट पहनने पर रोक लगाई गयी है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि प्रायः देखा जा रहा है कि शिक्षा विभाग में पदस्थापित पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय संस्कृति के विरूद्ध अनौपचारिक (Casual) कैजुअल ड्रेस में कार्यालय आ रहे हैं, जो कार्यालय के गरिमा के प्रतिकूल है।


इसलिए अब शिक्षा विभाग, बिहार, पटना में पदस्थापित सभी पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में गरिमायुक्त औपचारिक परिधान (Formal Dress) फॉर्मेल ड्रेस में ही कार्यालय आए। 28/06/23 को यानि आज ही यह आदेश शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किया गया है। जिसकी प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के आप्त सचिव / सचिव के निजी सहायक / विशेष सचिव के निजी सहायक / सभी निदेशक / सयुंक्त सचिव / उप निदेशक (प्रशासन)/ उप सचिव / विशेष कार्य पदाधिकारी / सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों को भेजी गयी है। 

टैग्स