ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR VIDHANSABHA : शिक्षा विभाग के सवाल पर सदन में गहमागहमी, BJP विधायक ने खुद की सरकार को फंसाया

PATNA : बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन दूसरे सेशन में गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा किया जा रहा था इस दौरान सत्ता रूढ़ दल के विधायक ने खुद की ही सरकार पर सवाल खड़ा कर

BIHAR VIDHANSABHA : शिक्षा विभाग के सवाल पर सदन में गहमागहमी, BJP विधायक ने खुद की सरकार को फंसाया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन दूसरे सेशन में  गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा किया जा रहा था इस दौरान सत्ता रूढ़ दल के विधायक ने खुद की ही सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया। जिसके बाद सदन के अंदर थोड़ी देर के लिए गहमागहमी का माहौल कायम हो गया। हालांकि, बाद में सबकुछ सामान्य हो गया।


दरअसल, कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार के नौ प्रमंडलीय जिलों में खोले गए इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में तैयारी हेतु निशुल्क गीत आवासीय कोचिंग पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति ₹1000 मासिक से बढ़कर 5000 करने का विचार करें।


इसके बाद जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि वर्तमान में स्थितियां ऐसी है कि बिहार के अंदर नो प्रमंडल के जिलों में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए निशुल्क और गैर आवासीय कोचिंग की व्यवस्था करवाई सत्र 2023- 24 से शुरू की गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा अपने संसाधन से गैर आवासीय कोचिंग कार्यक्रम होने वाले खर्च  का खुद वहन करती है। इसमें नामांकित छात्राओं को ₹1000 मासिक शुल्क के छात्रवृत्ति के रूप में भी दिया जाता है। इसमें राज्य सरकार द्वारा किसी भी तरह से कोई मदद नहीं किया जाता। इसलिए इस विशेष राशि में वृद्धि का कोई  चार वर्तमान में नहीं हैं।


इसके बाद भाजपा के विधायक ने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर इसके लिए योजना लाई गई है उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा इसलिए इस पर विचार किया जाए। ऐसा नहीं होता है तो हर एक क्षेत्र और हर एक व्यक्ति प्रभावित होगा। इधर, इस विवाद पर विवाद के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि माननीय सदस्य से निवेदन है कि वह अपना प्रस्ताव वापस ले और हम इस पर विचार करेंगे और जल्दी इसको लेकर कोई निर्णय लेंगे।