ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: हर राज्य में खुलेगा श्रम सेवा केंद्र, प्रवासी श्रमिकों के लिए नई पहल

Bihar News: बिहार सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए हर राज्य में श्रम सेवा केंद्र खोलने की घोषणा की है। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने श्रमिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को अपने विभागीय कार्यालय में श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।


इस दौरान उन्होंने बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने घोषणा की कि बिहार के प्रवासी श्रमिकों के कल्याण के लिए अब हर राज्य में श्रम सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा।


मंत्री ने बताया कि निर्माण श्रमिकों के लिए कुल 16 प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें वार्षिक वस्त्र सहायता योजना, शिक्षा सहायता योजना, विवाह हेतु वित्तीय सहायता, नकद पुरस्कार योजना, मातृत्व लाभ योजना, साइकिल क्रय योजना, पितृत्व लाभ योजना, भवन मरम्मति अनुदान, औजार क्रय योजना, मृत्यु लाभ योजना, विकलांगता पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, परिवार पेंशन, वार्षिक चिकित्सा सहायता, चिकित्सा सहायता तथा दाह संस्कार सहायता योजना शामिल हैं।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों से बकाया कर (cess) की वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि श्रमिक कल्याण योजनाओं का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके। बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार, विशेष सचिव सुनील कुमार यादव, उप श्रमायुक्त रोहितराज सिंह सहित बोर्ड के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता