ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी : अगले सप्ताह जारी होगा छठे चरण शिक्षक नियुक्ति का शेड्यूल

PATNA : बिहार में चल रहे शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत छठे चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए चल रहे शिक्षक नियोजन का अंतिम शेड्यूल अगले हफ्ते की शुरुआत में ही जारी ह

 शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी : अगले सप्ताह जारी होगा छठे चरण शिक्षक नियुक्ति का शेड्यूल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में चल रहे शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत छठे चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए चल रहे शिक्षक नियोजन का अंतिम शेड्यूल अगले हफ्ते की शुरुआत में ही जारी हो सकता है।


दरअसल, पटना हाइकोर्ट ने छठे चरण के नियोजन को पूरा कराने पर सहमति दी है।  यह आदेश एक याचिका की सुनवाई करते हुए दिये हैं। जिसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अगले सप्ताह नियुक्ति का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।


बता दें कि, इससे पहले पटना हाई कोर्ट ने अपने फ़ैसले में यह भी कहा था कि जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट 2012 में आया है।  लेकिन, उन्होंने बीएड में अपना नामांकन 2017 - 19 सत्र में लिया है।  ऐसे में उनके बीएड परीक्षा में प्राप्त कट-ऑफ तिथि से पहले डिग्री के पात्र नहीं होंगे। लेकिन, उन्हें चयन / नियुक्ति के लिए अपने मामलों पर विचार करने के लिए संबंधित प्रतिवादी से संपर्क करने की स्वतंत्रता होगी। 


गौरतलब हो कि,छठे चरण के शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के तहत राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 32 हजार से अधिक खाली पड़े पदों पर नियुक्ति होनी है। इससे पहले सुनवाई की वजह से यह प्रक्रिया रुकी थी। कुछ जगहों पर ऐसे अभ्यर्थियों की विशेषकर जिला परिषद नियोजन इकाई में काउंसिलिंग भी हुई थी। अब नगर निकायों में भी काउंसिलिंग शुरू हो सकेगी।