ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के आवास को घेरा, बहाली प्रक्रिया शुरू कराने की रखी मांग

PATNA : राजधानी पटना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राज्य के हर जिले से शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा के आवास का घेराव किया है. अपनी मांगों के आलोक में

शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के आवास को घेरा, बहाली प्रक्रिया शुरू कराने की रखी मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राज्य के हर जिले से शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा के आवास का घेराव किया है. अपनी मांगों के आलोक में शिक्षक शिक्षा मंत्री के आवास के आगे प्रदर्शन करते नजर आये. 


आंदोलनकारी शिक्षकों की मांग शारीरिक शिक्षा और स्वास्थय अनुदेशक बहाली प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कराने को लेकर है. शिक्षकों ने बताया कि वो शारीरिक शिक्षक अनुदेशक हैं, STET की परीक्षा में उन्हें सफलता हासिल हुई थी लेकिन आजतक उनकी बहाली की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है. शिक्षकों ने कहा कि 2011 के बाद बहाली प्रक्रिया पूरी तरह से बंद हो गई है. उनकी मांग है कि जल्द से जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू की जाए. 



शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांगों के आलोक में जबतक कैबिनेट का लैटर नहीं निकल जाता है तबतक वो शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर ही डटे रहेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से शिक्षा मंत्री के सामने अपनी मांगों को रखेंगे. शिक्षकों ने इतना तक कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द से जल्द विचार नहीं करती है तो सभी आत्मदाह करने को मजबूर होंगे. 


गौरतलब है कि इसके पहले भी शिक्षक कई बार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं लेकिन सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी सुध लेने नहीं आया है. इसी बात से आक्रोशित होकर शिक्षकों ने आज फिर सरकार और शिक्षा मंत्री का घेराव किया है और मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी भी दी है. 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता