ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

शिक्षक नियोजन : पंचायत और प्रखंड स्तर पर काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द आएगा, चयन के लिए मिलेगा दो-दो दिन

PATNA : शिक्षा विभाग ने राज्य के नगर निकायों और प्रखंड नियोजन इकाइयों में शिक्षक नियोजन के दौरान हुई काउंसलिंग मैं घर बड़ी को देखते हुए अब नियमों में बदलाव किया है। आगामी 2 से

शिक्षक नियोजन : पंचायत और प्रखंड स्तर पर काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द आएगा, चयन के लिए मिलेगा दो-दो दिन
Editor
3 मिनट

PATNA : शिक्षा विभाग ने राज्य के नगर निकायों और प्रखंड नियोजन इकाइयों में शिक्षक नियोजन के दौरान हुई काउंसलिंग मैं घर बड़ी को देखते हुए अब नियमों में बदलाव किया है। आगामी 2 से 9 अगस्त तक दूसरे चरण के चयन में भी इन नियोजन इकाइयों में नियुक्ति को इच्छुक अभ्यर्थियों को चयन के लिए दो-दो दिन मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय नए नियोजन शिड्यूल को अंतिम रूप दे रहा है और जल्द ही इसे अधिसूचित किया जाएगा। पूर्व से जारी शेड्यूल में संशोधन शिक्षक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए किया जाएगा।


दरअसल टीईटी उत्तीर्ण ऐसे कई अभ्यर्थी हैं जो पेपर एक और पेपर दो, दोनों में ही उत्तीर्ण हैं। ऐसे अभ्यर्थी क्लास 6 से 8 और क्लास एक से पांच दोनों कैटेगरी में स्कूलों में नियुक्ति के योग्यता रखते हैं। लकी अभ्यर्थियों की पहली पसंद मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर नियुक्ति होगी लेकिन जो इसमें चयनित नहीं हो पाएंगे, वह प्राथमिक शिक्षक अवश्य बनना चाहेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को परेशानी न हो इसके लिए शिक्षा विभाग ने जुलाई के नियोजन में भी नगर निकाय और प्रखंड नियोजन इकाइयों में दो-दो दिन काउंसलिंग के लिए रखे थे। इन दोनों श्रेणियों के स्कूलों के शिक्षकों के चयन के लिए दो 2 दिन तय किए जा रहे हैं। 


आगामी 2 से 9 अगस्त के बीच करीब 400 पंचायत नियोजन इकाइयों में भी काउंसिलिंग का आदेश जारी किया जाना है, इन इकाइयों में 5 से 12 जुलाई के बीच हुए नियोजन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। इन इकाइयों की जांच रिपोर्ट संबंधित जिलों ने दे दी है और विभाग उसकी समीक्षा कर रहा है। आपको बता दें कि पहले चरण की हुई काउंसिलिंग के दौरान शिक्षा विभाग को कई खट्टे अनुभव हुए। जैसे मेरिट लिस्ट में हेराफेरी और उसमें शामिल कई अभ्यर्थियों के नाम ही नहीं पुकारे गये और उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर रखा गया। कई जगह अभ्यर्थियों तो कई जगह नियोजन इकाइयों और अधिकारियों की मनमानी भी उजागर हुई है। शिक्षा विभाग नहीं चाहता है कि आगे की नियोजन प्रक्रिया में कहीं कोई ऐसी गड़बड़ी सामने आए।

टैग्स