ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

शिक्षक अभ्यर्थियों के भारी विरोध पर बैकफुट पर सरकार, सभी विषयों का कट ऑफ जारी करेगा BPSC

PATNA: बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए हुई परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप पर बिहार सरकार बैकफुट पर आती दिख रही है। शिक्षक अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद बीपीएससी ने बड़

शिक्षक अभ्यर्थियों के भारी विरोध पर बैकफुट पर सरकार, सभी विषयों का कट ऑफ जारी करेगा BPSC
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए हुई परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप पर बिहार सरकार बैकफुट पर आती दिख रही है। शिक्षक अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद बीपीएससी ने बड़ा एलान किया है। बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा है कि जल्द ही सभी विषयों का कट ऑफ जारी किया जाएगा।


दरअसल, शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थी इसमें गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे। रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मंगलवार को पटना में बीपीएससी कार्यालय को घेर लिया और शिक्षकों की बहाली में हुए फर्जीवाड़े की जांच की मांग करने लगे। अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का कट ऑफ जारी करने का फैसला लिया है। बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने इसकी जानकारी दी है।


अतुल प्रसाद ने एक्स पर लिखा कि, “जब हम टीआरई जैसी बड़ी संख्याओं से निपट रहे हैं, तो अयोग्य लोगों को हटाने के लिए मल्टी लेयर फ़िल्टरिंग की आवश्यकता होती है। यही हो रहा है और इसीलिए सभी परिणाम सशर्त हैं। इस फ़िल्टरिंग से उत्पन्न होने वाली कोई भी रिक्ति एक या अधिक पूरक परिणामों से भरी जाएगी। बहुत जल्द हम सभी टीआरई पेपरों में कट ऑफ अंक घोषित करेंगे”।