ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शिक्षक बहाली : हाईकोर्ट की तरफ से लगायी गयी रोक के खिलाफ अपील करेगी नीतीश सरकार

PATNA : बिहार में चल रही शिक्षक बहाली प्रक्रिया पर एकबार फिर से ग्रहण लगा है। प्रदेश के हाईस्कूलों और प्लस टू शिक्षकों के तकरीबन 32 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया के ऊपर पटना

शिक्षक बहाली : हाईकोर्ट की तरफ से लगायी गयी रोक के खिलाफ अपील करेगी नीतीश सरकार
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में चल रही शिक्षक बहाली प्रक्रिया पर एकबार फिर से ग्रहण लगा है। प्रदेश के हाईस्कूलों और प्लस टू शिक्षकों के तकरीबन 32 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया के ऊपर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट की तरफ से लगी इस रोक को हटाने के लिए अब शिक्षा विभाग न्यायालय में अपील दायर करेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर विधि विभाग को प्रस्ताव भेजा है।


आपको बता दें कि 17 और 18 फरवरी को ही नियुक्ति पत्र दिया जाना था और इसको लेकर विभाग के निर्देश पर 300 नियोजन इकाइयों  में तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग हाइकोर्ट से अपील करने जा रहा है। जिसमें बताया गया है कि 32700 शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया अंतिम दौर में थी। अधिकतर औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। लिहाजा प्रक्रिया को जारी रहने देने की अपील होगी। 


कोर्ट में अपील करते हुए शिक्षा विभाग की तरफ से नियोजन प्रक्रिया को जारी रखने के पक्ष में कई दलीलें शामिल की गई है। शिक्षा विभाग यह पूरी कवायद हाइकोर्ट की मंशा का सम्मान करते हुए कर रहा है। याद दिला दें कि प्रीति प्रिया और अन्य बनाम राज्य सरकार के साथ-साथ एक जैसी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाल ही में पटना हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था। हाईकोर्ट ने कहा है कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका एसटीईटी रिजल्ट 2013 में प्रकाशित हुआ और उन्होंने बीएड की डिग्री 2017-19 में हासिल की, उन्हें भी इस नियोजन प्रक्रिया में योग्य करते हुए आवेदन का मौका दिया जाय।

टैग्स