ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

शिक्षा विभाग ने कर दिया साफ, नियोजित शिक्षकों को हड़ताल अवधि का वेतन नहीं मिलेगा

PATNA : लॉकडाउन उनके बीच नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों के हड़ताल और उनके वेतन भुगतान को लेकर स्थिति साफ करते हुए एक नया आदेश जारी किया है. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन उनके बीच नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों के हड़ताल और उनके वेतन भुगतान को लेकर स्थिति साफ करते हुए एक नया आदेश जारी किया है. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए नए आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि नियोजित शिक्षकों को हड़ताल अवधि का वेतन नहीं दिया जायेगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है.


शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों की तरफ से लगातार यह सवाल पूछा जा रहा है कि वैसे शिक्षकों को वेतन भुगतान करना है या नहीं जो 17 या 25 फरवरी को हड़ताल पर तो गए. लेकिन कुछ अवधि के बाद हड़ताल से वापस चले आये. शिक्षा विभाग में स्पष्ट तौर पर कहा है कि फरवरी 2020 में योगदान करने के बाद नियोजित शिक्षकों ने जितने दिन काम किया है उसका वेतन उन्हें दिया जा सकता है लेकिन किसी भी कीमत पर हड़ताल की अवधि का वेतन नहीं दिया जाये.


शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा है कि हड़ताल अवधि के लिए सरकार ने "नो वर्क-नो पे" के सिद्धांत को अपनाया है. इस अवधि का वेतन किसी भी स्थिति में शिक्षकों को नहीं दिया जायेगा.