ब्रेकिंग
दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलींने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलींने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा

पुलिस को देखते ही भागी XUV, टायर फटते ही खुला बड़ा राज; गाड़ी से बरामद हुई 1032 कैन बीयर

Bihar Liquor Ban: बिहार के शेखपुरा जिले में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। करंडे थाना पुलिस ने लहना गांव के पास एक एक्सयूवी कार से भारी मात्रा में बीयर बरामद की है। वाहन से 1032 कैन बीयर मिलने के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी..

पुलिस को देखते ही भागी XUV, टायर फटते ही खुला बड़ा राज; गाड़ी से बरामद हुई 1032 कैन बीयर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद तस्कर नए-नए तरीकों से शराब की बड़ी खेप पहुंचाने में जुटे हैं। इसी बीच शेखपुरा जिले से शराब तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां करंडे थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक एक्सयूवी गाड़ी से 1032 कैन बीयर बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लग्जरी गाड़ी के जरिए भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही करंडे थाना पुलिस सतर्क हो गई और लहना गांव के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध एक्सयूवी पर पड़ी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही चालक ने पुलिस टीम को देखा, वह घबरा गया और गाड़ी को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। पुलिस ने तुरंत उसका पीछा शुरू किया। कुछ दूर तक हाई वोल्टेज पीछा चलता रहा, लेकिन अचानक भाग रही एक्सयूवी का टायर फट गया।


टायर फटने के बाद चालक गाड़ी रोककर मौके से फरार हो गया। पुलिस जब वाहन के पास पहुंची और उसकी तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। गाड़ी में बड़ी मात्रा में बीयर की खेप छिपाकर रखी गई थी।


पुलिस ने जब गिनती कराई तो एक्सयूवी से कुल 1032 कैन बीयर बरामद हुई। इसके बाद पूरे वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


करंडे थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शराब की यह बड़ी खेप अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि तस्कर लंबे समय से इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस वाहन नंबर और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर फरार चालक और उसके सहयोगियों की पहचान करने में जुटी है।