ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी सदन में जोरदार हंगामा, CM नीतीश के मांफी मांगने पर अड़ा विपक्ष

PATNA: शीतकालीन सत्र के आज तीसरे दिन भी विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सत्र के शुरू होते ही बीजेपी के विधायक नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे लगाते रहे। बीजेपी क

शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी सदन में जोरदार हंगामा, CM नीतीश के मांफी मांगने पर अड़ा विपक्ष
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: शीतकालीन सत्र के आज तीसरे दिन भी विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सत्र के शुरू होते ही बीजेपी के विधायक नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे लगाते रहे। बीजेपी के विधायक लगातार यह मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार ने सदन के अंदर जिस तरह अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है, उसके लिए वे माफी मांगे इसके बाद ही सदन को चलने देंगे। हालांकि विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बावजूद सदन की कार्यवाही चल रही है वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल के सदस्य सीएम नीतीश के मांफी मांगने को लेकर हंगामा कर रहे हैं।


दरअसल, छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर बीजेपी के सदस्यों ने मंगलवार को सदन में जोरदार हंगामा किया था। बीजेपी के सदस्यों का आरोप था कि बिहार में लगातार शराब से लोगों की मौत हो रही है बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने चुप्पी साध रखी है। इसी बीच सदन में बैठे सीएम नीतीश अपना आपा खो बैठे और गुस्से में आगबबूला होकर उन्होंने बीजेपी के सदस्यों को शराबी और भी न जाने क्या क्या कह दिया।


नीतीश कुमार ने भी अपनी जगह पर खड़े होकर विपक्ष को खूब कोसा और कहा कि ‘शराबबंदी के पक्ष में था कि नहीं तुम लोग, आज क्या हो गया है। कितना गंदा काम कर रहे हो, तुम्ही लोग गड़बड़ करवा रहे हो। अच्छा किया कि कि तुमलोग को छोड़ दिया, कितना गंदा काम कर रहे हो। सबको भगाओ यहां से,गलत बात है। शराब के पक्ष में बोल रहे हो, अब तो बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शराबी हो गया तुम लोग, कितना गंदा है। अब टॉलरेट नहीं किया जाएगा, हटवाइए सबको।