ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

शराबबंदी पर RJD का BJP विधायको से दो टूक, नाराज़ हैं तो नीतीश सरकार से समर्थन वापस लेकर बाहर आ जाएं

PATNA : बिहार में शराबबंदी की विफलता का आरोप लगातार बीजेपी के विधायक नीतीश सरकार के ऊपर लगा रहे हैं. ऐसे में अब राष्ट्रीय जनता दल ने इस मसले पर बड़ा दांव खेल दिया है. आरजेडी नेता आलोक मेहता ने कहा

शराबबंदी पर RJD का BJP विधायको से दो टूक, नाराज़ हैं तो नीतीश सरकार से समर्थन वापस लेकर बाहर आ जाएं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी की विफलता का आरोप लगातार बीजेपी के विधायक नीतीश सरकार के ऊपर लगा रहे हैं. ऐसे में अब राष्ट्रीय जनता दल ने इस मसले पर बड़ा दांव खेल दिया है. आरजेडी नेता आलोक मेहता ने कहा है कि अगर बीजेपी के विधायक बिहार में शराबबंदी को लेकर नाराज हैं तो वह सरकार से बाहर आ जाए. और उन्होंने कहा है कि बीजेपी विधायकों को अपना समर्थन सरकार से वापस ले लेना चाहिए.


आलोक मेहता ने कहा है कि सत्ता पक्ष के विधायक दोनों काम नहीं कर सकते. एक तरफ सरकार को समर्थन भी देते रहेंगे सत्ता में भागीदार भी रहेंगे और दूसरी तरफ शराबबंदी पर सवाल भी खड़े करेंगे, यह नहीं हो सकता.


राजद के विधायक का प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने शराबबंदी कानून पर एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से बीजेपी के विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा के बात कर रहे हैं. अगर ऐसा चाहते हैं तो समर्थन वापस लेकर बाहर आए.


उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून  फेल है उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने पंचायतों में शराब की दुकान को खोलें उससे शराबबंदी कानून की सफलता की कामना करना विडंबना है सरकार पिछले 5 सालों से शराब बंदी कानून की सफलता को लेकर काम करने की बात करती हैं. लेकिन यह नहीं हो पा रहा है. सरकार में पूरी तरह से इच्छाशक्ति की कमी है.