ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में शराब के नशे में धुत्त होकर सड़क पर हंगामा कर रही थी महिला, मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़ा

PATNA : सूबे में शराबबंदी के बाद भी शराब की तस्करी और शराब पी कर हंगामा करने का मामला रुक नहीं रहा है. ताजा मामला पटना के पत्रकार नगर के विजय नगर का है. जहां शराब के नशे में धुत्त

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : सूबे में शराबबंदी के बाद भी शराब की तस्करी और शराब पी कर हंगामा करने का मामला रुक नहीं रहा है. ताजा मामला पटना के पत्रकार नगर के विजय नगर का है. जहां शराब के नशे में धुत्त होकर सड़क पर हंगामा कर रही महिला को पुलिस ने अरेस्ट किया है. 


खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि विजय नगर में किराये पर रहने वाली एक महिला देर रात शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंची और घर के बाहर खड़ा होकर हंगामा करने लगी. घर में रह रहे लोगों को सड़क पर खड़े होकर गाली दे रही थी. लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया पर वह मानने को तैयार नहीं थी. शराब के नशे में वह ठिक से खड़ा भी नहीं हो पा रही थी. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 


मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई. पुलिस का कहना है कि सड़क पर हंगामा कर रही महिला को थाने लाया गया है, जांच के बाद ही नशे में होने की पुष्टि की जाएगी. महिला के घरवालों को सूचना दे दी गई है.