ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने की बैठक, बिहटा में इंडस्ट्री विकसित करने पर चर्चा

PATNA : बिहार सरकार में उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने आज उद्योग विभाग में प्रेसवार्ता का आयोजन किया. मंत्री ने कहा कि बिहार में बियाडा अब सिर्फ उद्योग को लेकर जमीन दी जाएगी.

उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने की बैठक, बिहटा में इंडस्ट्री विकसित करने पर चर्चा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार सरकार में उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने आज उद्योग विभाग में प्रेसवार्ता का आयोजन किया. मंत्री ने कहा कि बिहार में बियाडा अब सिर्फ उद्योग को लेकर जमीन दी जाएगी. इस प्रेसवार्ता में पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे. 


मंत्री ने बताया कि बियाडा कि जमीन पहले संस्थानों समेत कई चीजों के लिए दी जाती थी लेकिन अब बियाडा की जमीन का उपयोग केवल उद्योग के लिए किया जाएगा. उद्योग का बहुत बड़ा हिस्सा पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. केवल बिहटा इलाके में चार इंडस्ट्री पार्क हैं और अभी भी उसमें बहुत सारी यूनिट लग रही हैं. 


शाहनवाज़ हुसैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में तेजी से बियाडा क्षेत्र में नए उद्योग की सम्भावना बनी. कोरोना काल में भी बिहार में उद्योग का माहौल है. इथेनॉल इंडस्ट्री को तेजी से आगे बढ़ाने की बात चल रही है. केंद्र में भी संबंधित मंत्री से उन्होंने बातचीत की है. उम्मीद है कि बिहार का यह सपना जल्द ही पूरा होगा. 


मंत्री ने कहा कि केंद्र में मंत्रियों ने भी यह कहा है कि बिहार में इथेनॉल इंडस्ट्री का लगना बहुत बड़ा गेम चेंजर साबित होगा. बिहटा में लगाई जाने वाली इंडस्ट्री की चर्चा के लिए स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव से बातचीत कर उनसे कई बातों की जानकारी ली गई है. 

टैग्स