ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

शहीद का पार्थिव शरीर लाया गया पटना, आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

PATNA : जम्मू कश्मीर में तीन आतंकियों को मार गिराने के बाद शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रमेश रंजन का पार्थिव शरीर पटना लाया गया. जहां पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : जम्मू कश्मीर में तीन आतंकियों को मार गिराने के बाद शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रमेश रंजन का पार्थिव शरीर पटना लाया गया. जहां पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर यादव, डीजीपी सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने  श्रद्धांजलि दी. 

एयरपोर्ट पर जैसे ही शहीद का शव पहुंचा, पूरा एयरपोर्ट शहीद रमेश रंजन अमर रहे के नारे चारो तरफ गूंजने लगे. एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव के लिए ले जाया गया, जहां आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. शहीद के पार्थिव शरीर गांव पहुंचने से पहले ही वहां लोगों की भीड़ लगी है. लोग नम आंखों से अपने शहीद बेटे को एक झलक देखने के लिए खड़े हैं. 

जम्मू कश्मीर में तीन आतंकियों को मार गिराने के बाद भोजपुर जिले के जगदीशपुर के इसाढ़ी देव टोला के रमेंश रंजन बुधवार को शहीद हो गए. जैसे ही यह खबर मिली किसी को इस बात का यकीन नहीं हुआ कि  सबका चहेता रमेश अब इस दुनिया में नहीं है. बता दें कि जम्मू कश्मीर के लवेपोरा इलाके में आतंकियों और सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़ के दौरान रमेश रंजन वीरगति को प्राप्त हुए थे. हालांकि उन्होंने शहीद होने से पहले तीन आतंकियों को मार गिराया था. 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता