ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पप्पू यादव की नई पहल, शादी-ब्याह वाले घरों में पहुंचाएंगे 35 रुपये किलो वाला प्याज

PATNA: जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव हमेशा अपने सोशल वर्क के लिए सुर्खियों में रहते हैं. पटना में हुए जम जमाव के वक्त पप्पू यादव ने लोगों को राहत पहुंचाई थी. अब प्याज

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव हमेशा अपने सोशल वर्क के लिए सुर्खियों में रहते हैं. पटना में हुए जम जमाव के वक्त पप्पू यादव ने लोगों को राहत पहुंचाई थी. अब प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए पप्पू यादव ने नई पहल शुरू की है. शादी-ब्याह वाले घरों में पप्पू यादव सस्ती दरों पर प्याज पहुंचाएंगे.


राजधानी पटना में प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए पप्पू यादव ने यह पहल की है. जिसके मुताबिक शादी-ब्याह वाले घरों में जरूरतमंदों को 35 रुपये प्रति किलो की रेट से वह प्याज पहुंचाएंगे. पटना के ऐसे परिवारों को पप्पू यादव सस्ते रेट पर प्याज दिलवाएंगे जिनके घर शादी है और वो जरूरतमंद है.


पप्पू यादव ने कहा है कि 2 दिसंबर से पटना में शादी-ब्याह वाले घरों में उनकी पार्टी की ओर से सस्ती प्याज उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है. आपको बता दें कि राजधानी पटना के बाजारों में प्याज की कीमत 80 से 90 रुपये प्रति किलो है. वहीं बिस्कोमान भी सस्ती दरों पर प्याज नहीं बेचने का फैसला लिया है. ऐसे वक्त पर शादी-ब्याह वाले घरों में सस्ती प्याज पहुंचाना एक अच्छी पहल है.