ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

सेना में बहाली के नाम पर ठगी का खेल, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाते थे दलाल, आर्मी इंटेलिजेंस ने किया अरेस्ट

PATNA : बिहार में इन दिनों ठगी का पुराना तरीका एक बार फिर से फलने- फूलने लगा है। राज्य के अंदर बड़े ही आसानी से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा

सेना में बहाली के नाम पर ठगी का खेल, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाते थे दलाल, आर्मी इंटेलिजेंस ने किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में इन दिनों ठगी का पुराना तरीका एक बार फिर से फलने- फूलने लगा है। राज्य के अंदर बड़े ही आसानी से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला राजधानी से सटे इलाके दानापुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां खुद को कर्नल बता सेना में नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले एक शख्स को अरेस्ट किया गया है। 


दरअसल, राजधानी पटना के दानापुर में फर्जी कर्नल  बनकर सेना में नौकरी दिलाने का झासा देने वाला ठग गिरफ्तार हुआ है। इसे आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और दानापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बस पडाव पर छापेमारी करते हुए अरेस्ट किया है। इसकी पहचान  रवि कुमार उर्फ धर्मेंद्र के रूप में की गई है। इसके पास से कई छात्रों के मैट्रिक, इंटर समेत अन्य कई मूल प्रमाण पत्र को जब्त किया गया है। हालांकि, इसे पूरे गिरोह का सरगना सोनू फिलहाल फरार चल रहा है। गिरफ्तार सेना दलालों के बारे में आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और पुलिस मिलकर जांच कर रही है। 


मालूम हो कि, ये दलाल बाइक पर फर्जी तरीके से प्रेस लिखकर सेना के आसपास के इलाके में घूमते हैं। वहीं दानापुर प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सेना में दलाली कर नौकरी दिलाने वाले फरार चल रहे गिरोह के सरगना रवि कुमार उर्फ धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी फरवरी माह में आर्मी इंटेलिजेंस और दानापुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सेना बहाली के नाम पर युवक से ठगी करने करने के तीन दलालों को गिरफ्तार किया था। दलाल ने दर्जनों युवाओं को भर्ती कराने के नाम पर ठगा है। गिरफ्तार दलालों के पास से फर्जी नियुक्त पत्र, 95 हजार नगद रुपये, 13 मोबाइल व अन्य कागजात बरामद किये गए थे।