ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 5 वर्षीय बच्चे की जान बची, पेट फूलने की शिकायत निकला किडनी कैंसर, सफल ऑपरेशन के बाद डिस्चार्ज

Bihar News: पेट फूलने और सूजन की शिकायत लेकर पहुंचे एक 5 वर्षीय बच्चे की जांच में किडनी कैंसर (विल्म्स ट्यूमर) जैसी गंभीर बीमारी का पता चला। समय रहते हुई पहचान और सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किए गए सफल ऑपरेशन ने बच्

सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 5 वर्षीय बच्चे की जान बची, पेट फूलने की शिकायत निकला किडनी कैंसर, सफल ऑपरेशन के बाद डिस्चार्ज
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना से एक राहत देने वाली और साथ ही चौंकाने वाली मेडिकल खबर सामने आई है. यहां सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पांच वर्षीय बच्चे का सफल इलाज किया गया, जिसे शुरुआती जांच में पेट फूलने और सूजन जैसी सामान्य समस्या समझा गया था, लेकिन आगे की जांच में मामला किडनी कैंसर (विल्म्स ट्यूमर) निकला.


परिजनों के अनुसार बच्चा लंबे समय से पेट में सूजन और असहजता की शिकायत कर रहा था. शुरुआत में इसे सामान्य पेट की समस्या समझा गया, लेकिन जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसे सत्यदेव हॉस्पिटल लाया गया.


जांच में सामने आया गंभीर कारण

अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे का अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराया. रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उसकी बाईं किडनी में विल्म्स ट्यूमर विकसित हो चुका है, जो बच्चों में पाया जाने वाला एक गंभीर प्रकार का किडनी कैंसर होता है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने तुरंत सर्जरी का फैसला लिया.


जटिल ऑपरेशन के बाद किडनी हटाई गई

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बच्चे की बाईं किडनी को सफलतापूर्वक निकाल दिया. चिकित्सकों के अनुसार सर्जरी बेहद संवेदनशील थी, लेकिन पूरी टीम की सतर्कता और आधुनिक तकनीक की मदद से प्रक्रिया सफल रही. सर्जरी के बाद बच्चे की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और अब उसे पूरी तरह स्वस्थ घोषित करते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.


डॉक्टरों ने दी अहम चेतावनी

सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार राजेश रंजन ने कहा कि बच्चों में पेट फूलना, पेट में गांठ या सूजन जैसी समस्याओं को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. समय पर जांच कराने से विल्म्स ट्यूमर जैसे गंभीर रोगों का भी सफल इलाज संभव है.


उन्होंने कहा कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के जरिए जटिल बीमारियों का सफल इलाज लगातार किया जा रहा है. यह मामला एक बार फिर इस बात को साबित करता है कि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, जबकि समय पर इलाज जिंदगी बचा सकता है.