ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

ससुराल जाने के वाइफ नहीं थी राजी, पत्नी-साली को गोली मार युवक ने कर ली आत्महत्या

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकल कर सा

ससुराल जाने के वाइफ नहीं थी राजी, पत्नी-साली को गोली मार युवक ने कर ली आत्महत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकल कर सामने आया है। जहां अहले सुबह एक हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 


दरअसल, यह मामला पटना से बाढ़ का है।  यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी। इतना ही नहीं इसके बाद इस युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। युवक की पत्नी कई दिनों से अपने मायके में रह रही थी और अब वो ससुराल जाना नहीं चाहती थी। लेकिन युवक अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने की बात पर अड़ा था।


बताया जाता है कि, रविवार की सुबह इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर आरोपी ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी। युवक ने खुद को भी मार डाला है। बताया जा रहा है कि घटना में साली की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि पत्नी की हालत गंभीर है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी युवक का नाम दीपक कुमार बताया जा रहा है। दीपक की पत्नी का नाम लक्ष्मी देवी और साली का नाम गुड़िया है। 


उधर, दीपक मूल रूप से बिहारशरीफ का रहने वाला था। ससुराल में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद लक्ष्मी नाराज होकर बाढ़ स्थित अपने मायके में चली आई थी। वो करीब 2 महीने से बाढ़ में ही रह रही थी। इस बीच दीपक भी लक्ष्मी के साथ उसी के घर पर रहा था। मृतक लक्ष्मी के परिजनों के बयान के आधार पर बताया गया है कि दीपक अपनी पत्नी को ससुराल ले जाना चाहता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद होता रहता था। 


रविवार की सुबह भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद नाराज दीपक ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को गोली मार दी। इसके बाद जब इस शोर-शराबे को सुन लक्ष्मी की बहन गुड़िया उन्हें बचाने पहुंची तो दीपक ने उनको भी गोली मार दी। दीपक ने इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। बहरहाल बताया जा रहा कि इस मामले में पुलिस अब अपनी आगे की कार्रवाई में जुटी है।


बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट