ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सासाराम और नालंदा की घटना पर बोले CM नीतीश.. गड़बड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

PATNA: सासाराम और नालंदा की घटना के बाद बिहार के CM नीतीश का बयान आया है। उन्होंने कहा कि सरकार अलर्ट मोड में है। इसपर अधिकारी नजर बनाए हुए है। साथ ही गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

सासाराम और नालंदा की घटना पर बोले CM नीतीश.. गड़बड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA: सासाराम और नालंदा की घटना के बाद बिहार के CM नीतीश का बयान आया है। उन्होंने कहा कि सरकार अलर्ट मोड में है। इसपर अधिकारी नजर बनाए हुए है। साथ ही गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि 'ये लॉ एंड ऑर्डर नहीं आपस का मामला है' गड़बड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा'।


बता दें कि सुरक्षा को देखते हुए अमित शाह की 2 अप्रैल को सासाराम में होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी भाजपा के तरफ से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने कहा है कि, सासाराम में वर्तमान में जो माहौल बना हुआ है उसको ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।


मालूम हो कि,अमित शाह के आगमन को लेकर सासाराम में भाजपा की प्रदेश टीम व स्थानीय नेता-कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए थे। भाजपा नेताओं के मुताबिक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार की शाम पटना पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद पटना में ही रात्रि विश्राम कर अगले दिन सासाराम के लिए रवाना होते, लेकिन अब वो सासाराम नहीं जाएंगे।


जानकारी हो कि, सासाराम में शहर में शुक्रवार को रामनवमी के जुलुस के दौरान  दो गुटों के बीच झड़प हो गयी, जिससे शहर में माहौल बिगड़ गया। कई मोहल्लों में दो गुटों के लोग उग्र हो गये। दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई, इसमें सदर एसडीएम का गार्ड व एक महिला जख्मी हो गयी। कुछ जगहों पर हवाई फायरिंग की सूचना मिली।जिसके बाद शहर में बिगड़ते माहौल को देख अनुमंडल प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है।  पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. एसपी और डीएम भी कैंप कर रहे हैं। वहीं इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम से ही बंद कर दी गयी है। इसके बाद अब रविवार को होने वाला केंद्रीय मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।  



टैग्स