ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

मंगल से निराश ANM तेजपताप से मिलने पहुंची, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बोले.. नीतीश शासन में अन्याय हो रहा

PATNA : नीतीश सरकार के मंत्री मंगल पांडे से नाराज ए ग्रेड नर्स तेजस्वी के आवास पर फरियाद लगाने पहुंची हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव न

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार के मंत्री मंगल पांडे से नाराज ए ग्रेड नर्स तेजस्वी के आवास पर फरियाद लगाने पहुंची हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने इनकी फरियाद सुनते हुए कहा कि आप सब लोगों की समस्या को दूर करने की हम पूरी कोशिश करेंगे. 


ए ग्रेड नर्स ने बताया कि वो बीपीएससी के माध्यम से ए ग्रेड में बहाल हुई थी लेकिन केवल एक ही जिला के ज्यादातर लोगों की नियुक्ति कर दी गई. ना ही विभाग ने कोई कटऑफ निकाला और ना ही किसी कैटेगरी का ख्याल रखा. केवल एक ही जाति समूह के लोगों की सबसे ज्यादा बहाली की गई है जिसकी शिकायत लेकर ए ग्रेड नर्स पिछले कई दिनों से लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं.  वहीं आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर भी यह लोग पहुंचे थे फरियाद लगाने जहां तेज प्रताप यादव से मुलाकात के बाद इन लोगों ने कहा कि बड़ी उम्मीद लेकर आपके पास आए हैं अगली बार आप की सरकार भी बनेगी जनरल कैटेगरी के लोग नीतीश कुमार को वोट देकर ठगा ठगा महसूस कर रहे हैं.

मंगल से निराश ANM तेजपताप से मिलने पहुंची, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बोले.. नीतीश शासन में अन्याय हो रहा


मामले पर  इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी तो सरकार नहीं है लेकिन हम से जितना होगा हम कोशिश करेंगे. तेज प्रताप यादव ने फर्स्ट बिहार झारखंड से कहा कि इन लोगों को न्याय दिलाने के लिए आप आवाज उठाइए, बगल में ही मुख्यमंत्री का आवास है लेकिन जो सच में कोरोना योद्धा हैं उनकी सुध लेने वाला सरकार का एक भी व्यक्ति नहीं है.  



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता