ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

शरजील ने एक ही रात में बदले थे कई ठिकाने, देर रात तक पटना में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी

PATNA: भड़काऊ भाषण देने वाले जेएनयू के छात्र शरजील इमाम की तलाश में दिल्ली से लेकर यूपी पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. राजधानी पटना में शरजील के कई ठिकानों पर सोमवार देर र

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: भड़काऊ भाषण देने वाले जेएनयू के छात्र शरजील इमाम की तलाश में दिल्ली से लेकर यूपी पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. राजधानी पटना में शरजील के कई ठिकानों पर सोमवार देर रात तक एसटीएफ की टीम छापेमारी करती रही. सूत्रों के मुताबिक गोपनीय तरीके से शरजील की तलाश में ऑपरेशन चलाया गया. 


ख़बरों के मुताबिक शरजील फ्लाइट से पटना पहुंचा था. पटना पहुंचकर उसने कई जगहों का मुआयना भी किया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक छापेमारी की ख़बर मिलने के बाद शरजील अंडरग्राउंड हो गया. जांच में पता चला है कि शरजील इमाम ने एक ही रात में अपने कई ठिकाने बदल लिये. पटना से लेकर जहानाबाद तक वो पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा. 


आपको बता दें कि शरजील इमाम के खिलाफ असम, दिल्ली और यूपी के अलीगढ़ में केस दर्ज किया गया है. इन सभी राज्यों की पुलिस शरजील को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक शरजील दो मोबाइल नंबर यूज कर रहा है. दो घंटे के भीतर ही उसने दोनों मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया. शरजील का पहला टावर लोकेशन पटना में मिला और दूसरा जहानाबाद. फिलहाल दिल्ली पुलिस की दो टीम बिहार, दो टीम दिल्ली और एक टीम मुंबई में उसकी तलाश कर रही है.


टैग्स