ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

BIHAR NEWS : बिहार में नहीं थम रहा अपराध ! डकैतों ने परिवार को बंधक बना लाखों लूटा, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस की बैठकों और सख्ती के दावों के बावजूद अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने परि

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस का भय खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि,अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार पुलिस महकमे में बैठक की जा रही है। लेकिन अपराधी  अपने काले मंसूबों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने परिवार को बंधक बना लूट की घटना को अंजाम दिया है। 


दरअसल, सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र स्थित रणपट्टी गांव में  एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिससे पुरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। जानकारी के अनुसार, चार हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के चार सदस्यों को बंधक बना लिया और 1.20 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। घटना के दौरान विरोध करने पर घर वालों पर चाक़ू से हमला कर दिया। इसके बाद लोग पुलिस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। 


बताया जा रहा है कि, यह घटना रणपट्टी गांव की है। जहां चंद्रिका महतो के घर चार की संख्या में आए बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। यह लोग घर में सो रहे लोगों को पहले तो बंधक बनाया और उसके बाद घर में जो भी गहने और नकदी थे उसे लूट लिया। यह रकम करीब -करीब दो लाख बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस दौरान घर के मालिक की नींद खुली तो उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन बदमाशों ने उनके ऊपर चाक़ू से हमला कर दिया। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की तलाशी के साथ पीड़ितों से पूछताछ की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है, जिससे लोगों में गहरी नाराज़गी और भय का माहौल है।