ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

संतोष कुशवाहा बने रालोसपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले संतोष कुशवाहा को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. भूदेव चौधरी के राजद में शा

संतोष कुशवाहा बने रालोसपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले संतोष कुशवाहा को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. भूदेव चौधरी के राजद में शामिल हो जाने के बाद संतोष कुशवाहा को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.


राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश महासचिव बृजेंद्र कुमार पप्पू ने पार्टी के अभिमान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ के उपस्थिति में संतोष कुशवाहा को पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनयन पत्र दिया. आपको बता दें कि चुनावी तैयारी के बीच रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने राजद का दामन थाम लिया था, जिसके बाद यह पद खाली पड़ा था.


भूदेव चौधरी रालोसपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे. वह रालोसपा के लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे. चौधरी का पार्टी छोड़ना रालोसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था. आपको बता दें कि  इससे पहले रालोसपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कामरान भी पार्टी छोड़कर राजद में शामिल हो गए थे.


इस अवसर पर बधाई देने वाले नेता में पार्टी की युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह, प्रदेश प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर सुबोध कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, सौरव सागर और कार्यालय प्रभारी अशोक कुशवाहा उपस्थित थे. इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भोला शर्मा ने दी.