ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

PATNA: संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल की छुट्टी

भारतीय जनता पार्टी ने संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी संगठन में इस बड़े फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

बिहार
बिहार BJP के नये अध्यक्ष
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार भारतीय जनता पार्टी से सामने आ रही है। बीजेपी ने संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी संगठन में इस फैसले को अहम माना जा रहा है और इससे बिहार की सियासत में नई हलचल देखने को मिल रही है।


वैश्य समाज से आने वाले दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। बीजेपी मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने इसे लेकर संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी किया है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने श्री संजय सरावगी, विधायक को भारतीय जनता पार्टी बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।


बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व लगातार बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। कल 14 दिसंबर को इन्होंने बांकीपुर के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। नितिन नबीन को इतनी बड़ी जिम्मेदारी पार्टी ने दी और ठीक उसी तरह की जिम्मेदारी दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को सौंपी गयी है। 


संजय सराबगी को बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी ने दिलीप जायसवाल की छुट्टी कर दी है। इससे पहले दिलीप जायसवाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे, वो अभी बिहार सरकार में उद्योग मंत्री हैं। संजय सरावगी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने से दरभंगा और पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी है। संजय सरावगी को बधाई देने के लिए लोग लगातार फोन कर रहे हैं। 

PATNA: संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल की छुट्टी

PATNA: संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल की छुट्टी