ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

Bihar Politics : 22 दिन बाद सम्राट चौधरी का बड़ा दांव! आज बनेगा सुपर कैबिनेट, कई दिग्गजों का कट सकता है पत्ता; जेडीयू की लिस्ट में इन मिल रही जगह

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आज बिहार कैबिनेट का बड़ा विस्तार होने जा रहा है। गांधी मैदान में आयोजित समारोह में 27 से 30 नए मंत्री शपथ लेंगे, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे।

Bihar Politics : 22 दिन बाद सम्राट चौधरी का बड़ा दांव! आज बनेगा सुपर कैबिनेट, कई दिग्गजों का कट सकता है पत्ता; जेडीयू की लिस्ट में इन मिल रही जगह
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के CM बनने के 22 दिन बाद आखिरकार उनकी कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार होने जा रहा है। राजधानी गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस मेगा शपथ ग्रहण समारोह में 27 से 30 नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस आयोजन को लेकर पूरे बिहार की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसे लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।


सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और जदयू दोनों दलों ने अपने-अपने कोटे से मंत्रियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। संभावित मंत्रियों को फोन जाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। जदयू की ओर से जिन नेताओं को मंत्री बनने के लिए फोन गया है उनमें निशांत कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, बुलो मंडल, श्वेता गुप्ता, शीला मंडल, दामोदर रावत और श्रवण कुमार का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है।


हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले पूर्व मंत्री अशोक चौधरी को अब तक मंत्री पद के लिए अंतिम संकेत नहीं मिला है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अंतिम समय तक सूची में बदलाव संभव है।


जदयू की ओर से संभावित मंत्रियों की सूची में जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है उनमें निशांत कुमार, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, बुलो मंडल, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा और जमा खान शामिल हैं। पार्टी ने इस बार सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की है। पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महिला और अल्पसंख्यक चेहरों को प्राथमिकता देकर आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सम्राट चौधरी अपनी पहली कैबिनेट के जरिए स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि उनकी सरकार सामाजिक समीकरण और युवा नेतृत्व दोनों पर फोकस करेगी। खास बात यह है कि इस विस्तार में कई नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है, जबकि कुछ पुराने और अनुभवी नेताओं का पत्ता कट सकता है।


वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह का माहौल है। गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी काम से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें।


बीजेपी और जदयू दोनों दल इस कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह कैबिनेट विस्तार बिहार की राजनीति की नई दिशा तय कर सकता है।अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि अंतिम सूची में किन नेताओं को जगह मिलती है और किन दिग्गजों को इंतजार करना पड़ता है। बिहार की राजनीति में आज का यह दिन कई नए समीकरण और संकेत देने वाला माना जा रहा है।


यह रही पूरी लिस्ट 

1.निशांत कुमार

2.श्रवण कुमार

3.मदन सहनी

4.लेसी सिंह

5.श्वेता गुप्ता

6.भगवान सिंह कुशवाहा

7.दामोदर रावत

8.बुलो मंडल

9.सुनील कुमार

10.शीला मंडल

11.रत्नेश सदा

12.जमा खान