ब्रेकिंग
बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलहत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस; कार्रवाई से मचा हड़कंपJDU ने राजनीतिक दुकानदारी चलाने वाले नेताओं को किया बैन...जनसुनवाई में मंत्रियों के साथ बैठने पर लगाई पाबंदी ! एक की वजह से सबका बजा बैंड....बांकीपुर प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा के नामांकन सभा में बोले सम्राट चौधरी, कहा..जनता के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी हम125 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैंबिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलहत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस; कार्रवाई से मचा हड़कंपJDU ने राजनीतिक दुकानदारी चलाने वाले नेताओं को किया बैन...जनसुनवाई में मंत्रियों के साथ बैठने पर लगाई पाबंदी ! एक की वजह से सबका बजा बैंड....बांकीपुर प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा के नामांकन सभा में बोले सम्राट चौधरी, कहा..जनता के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी हम125 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैं

बांकीपुर प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा के नामांकन सभा में बोले सम्राट चौधरी, कहा..जनता के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी हम125 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैं

अभिषेक सिन्हा के नामांकन के बाद आयोजित सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिसका लाभ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भी मिलता है।

बिहार न्यूज
विपक्ष पर कसा तंज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के उम्मीदवार के रुप में भाजपा से अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी और आरजेडी से रेखा गुप्ता एवं निर्दलीय उम्मीदवार महेश चंद्रवंशी और लालू प्रसाद यादव ने आज नामांकन दाखिल किया। अभिषेक सिन्हा के नॉमिनेशन के बाद स्काउट एंड गाइड के प्रांगण में बीजेपी नेताओं ने नामांकन सभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी,विजय सिन्हा सहित एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से लोगों को संबोधित किया। सम्राट चौधरी ने इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला।


बिना नाम लिये उन्होंने प्रशांत किशार के बारे में कहा कि ये लोग भी बांकीपुर में वोट मांगने आएंगे जिन्हें बिहार से कोई मतलब ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि 2025 में जिस तरह एनडीए के नेताओं ने बिहार में 202 सीटें जीतने का काम किया था। उसी तरह इस बार के उपचुनाव में भी बांकीपुर में फिर जीत दर्ज होगी। सीएम सम्राट ने बांकीपुर में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा की जीत का दावा किया। वही इस दौरान उन्होंने बिजली बिल को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा। कहा कि हमने बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया है। हमने बिहार को सींचने का काम किया है। हमने घर-घर बिजली पहुंचाई है। बिहार की जनता को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रहे हैं, नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को भी बिजली मुफ्त देते हैं।


जिस तरह एनडीए के नेताओं ने बिहार में 202 सीटें जीतने का काम किया था। उसी तरह बांकीपुर में जीत दर्ज होगी। आपने देखा है, हमने बिहार को सींचने का काम किया है। हमने घर-घर बिजली पहुंचाई है। हम तो ऐसे दल हैं, जब जनता को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैं तो विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भी बिजली मुफ्त देते हैं। उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद लोग ताली बजाने लगते हैं। 


बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा, RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता, निर्दलीय महेश चंद्रवंशी और निर्दलीय लालू प्रसाद यादव ने नामांकन दाखिल किया। जबकि जनसुराज के प्रशांत किशोर 13 जुलाई को नामांकन पर्चा भरेंगे। इनके अलावे अन्य पार्टियों के उम्मीदवार और निर्दलीय उम्मीदवार भी अंतिम दिन  नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। 47 वर्षीय लालू प्रसाद यादव सारण जिले के मढ़ौरा स्थित जादो रहीपुर गांव के रहने वाले हैं और महेश चंद्रवंशी पटना के राजाबाजार मछली गली के निवासी हैं। आज दोनों निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पर्चा भरा। दोनों उम्मीदवारों पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

टैग्स