ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

Bihar Cabinet Expansion 2026 : 22 दिन बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! आज 31 मंत्री लेंगे शपथ, BJP की पूरी लिस्ट सामने आई; देखें कौन बन रहे मंत्री

बिहार में आज सम्राट चौधरी कैबिनेट का बड़ा विस्तार होने जा रहा है। गांधी मैदान में 31 नए मंत्री शपथ लेंगे। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

Bihar Cabinet Expansion 2026 : 22 दिन बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! आज 31 मंत्री लेंगे शपथ, BJP की पूरी लिस्ट सामने आई; देखें कौन बन रहे मंत्री
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट
  • Bihar Cabinet Expansion 2026 : बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का आज बड़ा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद सम्राट चौधरी अपनी नई टीम को अंतिम रूप देने जा रहे हैं। राजधानी गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में कुल 31 नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।


इस मेगा राजनीतिक आयोजन को लेकर पूरे बिहार में जबरदस्त हलचल है। समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, गृह मंत्री Amit Shah, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।


राजधानी पटना में इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।


भाजपा ने फाइनल की मंत्री सूची

कैबिनेट विस्तार से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं की सूची लगभग फाइनल कर ली है। इस सूची में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। पार्टी ने पुराने चेहरों के साथ कई नए नेताओं को भी मौका दिया है।


भाजपा की ओर से जिन नेताओं के मंत्री बनने की चर्चा सबसे तेज है, उनमें पूर्व मंत्री राम कृपाल यादव का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। इसके अलावा केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी और रमा निषाद को भी मंत्री पद मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का भी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है। इसके अलावा प्रमोद चंद्रवंशी, लखेन्द्र पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद और अरुण शंकर प्रसाद को भी मंत्री पद की दौड़ में मजबूत दावेदार माना जा रहा है।


सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश

इस बार के कैबिनेट विस्तार में भाजपा और सहयोगी दलों ने सामाजिक समीकरण पर विशेष ध्यान दिया है। पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, सवर्ण और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नेताओं का चयन किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह विस्तार काफी रणनीतिक है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सम्राट चौधरी सरकार इस विस्तार के जरिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेतृत्व बिहार में मजबूत राजनीतिक संदेश देने के मूड में दिखाई दे रहा है।


गांधी मैदान बना सियासत का केंद्र

पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान एक बार फिर बिहार की बड़ी राजनीतिक तस्वीर का गवाह बनने जा रहा है। पूरे मैदान को भव्य तरीके से सजाया गया है। हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। भाजपा और जदयू दोनों दलों के नेता कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है। कई जिलों से कार्यकर्ता पटना पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सम्राट चौधरी अपनी नई टीम में किन नेताओं को कितनी बड़ी जिम्मेदारी देते हैं और यह नया मंत्रिमंडल बिहार की राजनीति में क्या नया संदेश देता है।


बीजेपी की लिस्ट 

1.राम कृपाल यादव

2.केदार गुप्ता

3.नीतीश मिश्रा

4.मिथलेश तिवारी

5.रमा निषाद

6.विजय कुमार सिन्हा

7.दिलीप जायसवाल

8.प्रमोद चंद्रवंशी

9.लखेन्द्र पासवान

10.संजय टाइगर,

11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र

12.नंद किशोर राम

13.रामचंद्र प्रसाद

14. अरुण शंकर प्रसाद

संबंधित खबरें