ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

INDIAN RAILWAY: इस दिन से दौड़ेगी सहरसा-मुंबई नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जाने क्या होगा रूट और टाइमिंग

INDIAN RAILWAY: यह ट्रेन पूरी तरह से अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है. इसमें आरामदायक सीटें, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वचालित दरवाजे उपलब्ध हैं।

Amrit bharat train
Amrit bharat train
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

INDIAN RAILWAY: पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए सहरसा और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का ऐलान किया है।


जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन 2 मई 2025 से नियमित रूप से चलेगी, जिससे बिहार और महाराष्ट्र के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।


बताया जा रहा है कि, नई ट्रेन संख्या 11015 हर शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी। यह खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर अगले दिन रात 2 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 11016 हर रविवार सुबह 4:20 बजे सहरसा से खुलेगी और लगभग 38 घंटे की यात्रा के बाद सोमवार दोपहर 3:45 बजे मुंबई पहुंचेगी।


इधर, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, यह ट्रेन पूरी तरह से अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। इसमें आरामदायक सीटें, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वचालित दरवाजे, डिजिटल डिस्प्ले और साफ-सुथरे कोच उपलब्ध होंगे. साथ ही, सुरक्षा और सफर के दौरान यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।