ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सड़कों पर बितेगी पुलिसवालों की होली, महिला पुलिसकर्मी भी नहीं जा पाएंगी घर, देखिए स्पेशल रिपोर्ट

PATNA : जिस वक्त आप अपने परिजनों के साथ होली मना रहे होंगे उस वक्त पुलिस के जवान अपने घर-परिवार से दूर आपकी सुरक्षा के लिए सड़कों पर ड्यूटी कर रहे होंगे. 24 घंटे ड्यूटी में जव

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : जिस वक्त आप अपने परिजनों के साथ होली मना रहे होंगे उस वक्त पुलिस के जवान अपने घर-परिवार से दूर आपकी सुरक्षा के लिए सड़कों पर ड्यूटी कर रहे होंगे. 24 घंटे ड्यूटी में जवान मुस्तैद रहेंगे. 

आज हमारे रिपोर्टर ने कुछ ऐसे ही पुलिस जवानों से बात की जो बिहार के अलग-अलग जिले के हैं और होली के दिन भी घर-परिवार से दूर रहकर सड़कों पर ड्यूटी करते हुए होली मनाएंगे. क्या महिला क्या पुरुष सभी ड्यूटी में तैनात रहेंगे. 


बात करने के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि हम जनता की सेवा करते हुए सड़कों पर होली मनाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने पर्व में घर से दूर रहने के सवाल पर कहा कि पुलिस में हम जनता की सेवा करने के लिए आएं हैं इसलिए होली के दिन घर परिवार की याद तो आएगी पर हम लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी करेंगे. 

वहीं होली घर पर मनाने के सवाल पर एक ट्रैफिक पुलिस की आंख भर आई. उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए सड़कों पर ही होली मनाएंगे और घर के लोगों से वीडियो कॉल के जरिये होली में शामिल हो जाएंगे. इसके बाद जब घर जाएंगे तो बच्चों के साथ होली मनाएंगे. इसके साथ ही सभी ने लोगों से शांतिपूर्ण और मिलजुल कर होली मनाने का संदेश दिया. उनलोगों ने लोगों से अपिल की कि आप अच्छे से होली मनाएं, हम आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे