ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

सड़क पर खेल रहा था चार साल का बच्चा, एम्बुलेंस की चपेट में आने से हुई मौत

BIHTA: खबर बिहटा की है, जहां शुक्रवार को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने एक बच्चे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार एम्बुलेंस ने

सड़क पर खेल रहा था चार साल का बच्चा, एम्बुलेंस की चपेट में आने से हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

BIHTA: खबर बिहटा की है, जहां शुक्रवार को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने एक बच्चे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार एम्बुलेंस ने उसे रौंद दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चा डोमानिया पुल के पास रहने वाले कन्हैया बसखोर का चार साल का बेटा माहिर कुमार बताया जा रहा है। 


घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया। दरअसल, बिहटा स्थित रेफरल अस्पताल का सरकारी एंबुलेंस मरीज को लेकर ईएसआईसी अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान डोमानिया पुल के पास रहे बच्चे को एंबुलेंस ने रौंद दिया। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो चुकी थी। 


इस घटना की पुष्टि बिहटा थाना प्रभारी थानाअध्यक्ष अवधेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि डोमानिया पुल के पास एंबुलेंस की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। बच्चे के पिता कन्हैया बसखोर की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स