ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सातवें चरण के लिए वोटिंग जारी, CM योगी और नड्डा ने डाला वोट; PM मोदी ने की वोटर्स से अपील, कहा - रिकॉर्ड नंबर में करें मतदान

DESK : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कई वीवीआईपी सीटों पर भी मतदान हो रहा है। सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही सभी चरणों की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी

सातवें चरण के लिए वोटिंग जारी, CM योगी और नड्डा ने डाला वोट; PM मोदी ने की वोटर्स से अपील, कहा - रिकॉर्ड नंबर में करें मतदान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कई वीवीआईपी सीटों पर भी मतदान हो रहा है। सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही सभी चरणों की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इस चरण में आठ राज्‍यों की 57 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। अंतिम चरण के इस चुनाव में जिन प्रमुख सीटों पर मतदान है, उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग को लेकर पीएम मोदी ने जनता से ख़ास अपील की है। 


वहीं,लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वोटिंग होने जा रही है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे। आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं।


इसके अलावा  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में वोट डाला। उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नड्डा ने कहा, "मैं इस बूथ पर पहला वोटर था. मैं सभी मतदाताओं से सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। मैं मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे मतदान करें और भारत को एक सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में योगदान दें। 



उधर,आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोट डालने के बाद कहा, "आज भारत का महापर्व है. नागरिकों का एक-एक वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। " जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ में पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है। इस सीट पर बीजेपी के रवि किशन का मुकाबाल समाजवादी पार्टी की काजल निषाद से है और बीएसपी ने यहां से जावेद अशरफ को टिकट दिया है।