ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

पटना के नौबतपुर में अलग अंदाज में दिखे एस.सिद्धार्थ, कुल्हड़ में चाय पीते और तिलकुट खाते वीडियो हुआ वायरल

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ अपनी सादगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। कभी फुथपाथ पर हजामत बनाते, कभी खुद सब्जी खरीदते, कभी ठेले पर नाश्ता करते, गोलगप्पा खाते, ठेले पर रखे बर्तन से पानी पीते देखे गये।

BIHAR
एसीएस का अलग अंदाज
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

bihar news: बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस. सिद्धार्थ अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार कुल्हड़ में चाय पीते एक दुकान में वो नजर आए हैं। तस्वीरें पटना से सटे नौबतपुर का है जहां ग्रामीण इलाके में एक दुकान पर पहुंचे जहां तिलकुट खाए और कुल्हड़ वाली चाय पी।


इस दौरान उन्होंने चाय दुकानदार से बैठकर बातचीत भी की। शिक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई और इसमें और सुधार किये जाने पर भी बातचीत हुई। तभी किसी ने फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया अब वो वीडियो और फोटोग्राफ्स वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग उनकी सादगी और सरलता की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी जब जमीनी हकीकत से जुड़े रहते हैं, तभी नीतियों का सही तरीके से क्रियान्वयन हो पाता है।


बता दें कि आईएएस अफसर डॉ. एस. सिद्धार्थ अपनी सादगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो सड़क किनारे हजामत बनाते बाल कटवाते नजर आए थे। तब नाई को भी इस बात की भनक नहीं लगी थी कि फुथपाथ पर उनकी कुर्सी पर बैठा शख्स कौन है? वीडियो सामने आने के बाद ही नाई को भी इस बात की जानकारी हुई। 


उसने पता चला कि जिस व्यक्ति की वो हजामत बना रहा था वो कोई आम व्यक्ति नहीं आईएस अधिकारी है। यह बात जानकर वो भी काफी हैरान रह गया। इससे पहले उन्हें सब्जी खरीदते, रिक्शा पर बैठकर सवारी करते और फुटपाथ पर लगे ठेले पर नाश्ता करते, गोलगब्जा खाते देखा गया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। नौबतपुर वाली तस्वीर वायरल हो रही है। उनके वायरल नई तस्वीर को देखकर लोग भी हैरान हैं।  

टैग्स