ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

रूपेश हत्याकांड : आज खत्म होगी रितुराज की पुलिस रिमांड, रोडरेज के अलावे मुख्य आरोपी से कुछ भी नहीं निकलवा पायी पुलिस

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए रितुराज की पुलिस रिमांड आज खत्म हो जाएगी. कोर्ट ने पटना पुलिस को मुख्य आरोपी रितुराज की रिमांड 3 दिनों

रूपेश हत्याकांड : आज खत्म होगी रितुराज की पुलिस रिमांड, रोडरेज के अलावे मुख्य आरोपी से कुछ भी नहीं निकलवा पायी पुलिस
Anamika
3 मिनट

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए रितुराज की पुलिस रिमांड आज खत्म हो जाएगी. कोर्ट ने पटना पुलिस को मुख्य आरोपी रितुराज की रिमांड 3 दिनों के लिए दी थी. मंगलवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था और 2 दिनों की पूछताछ में अब तक रितुराज ने रोडरेज को छोड़कर किसी और इनपुट पर नई बात नहीं कही है.

मंगलवार को रिमांड पर लेने के बाद पहले दिन एसआईटी और पटना पुलिस के अलग-अलग अधिकारियों ने मुख्य आरोपी रितुराज से लगभग 6 घंटे तक के शास्त्री नगर थाने में पूछताछ की थी. बुधवार को दूसरे दिन सीआईडी और एसटीएफ की अलग-अलग टीमों ने एक-एक कर रितुराज से तकरीबन 7 घंटे तक पूछताछ की लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि रूपेश की हत्या का कारण बार-बार रोडरेज को ही बता रहा है. बार बार अलग-अलग टीमों ने यह पूछा कि इस हत्याकांड के पीछे कौन लोग शामिल हैं, लेकिन उसने घटना के पीछे का कारण रोडरेज ही बताया. पुलिस यह भी जानना चाह रही है कि क्या किसी ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का काम रितुराज को दिया. रितुराज से यह भी पूछा गया कि क्या किसी ने रूपेश की हत्या की सुपारी दी लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया.

आज रिमांड के आखिरी दिन पुलिस रितुराज से क्या कुछ नया निकलवा पाती है. क्या इससे रुपेश हत्याकांड की जांच को नई दिशा मिल पाएगी. रूपेश सिंह के परिवार वाले अभी भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि हत्या की वजह रोडरेज है. अगर पटना पुलिस रोडरेज के अलावा कोई और कारण लेकर सामने आती है तो परिवार वालों को शायद भरोसा हो जाए. लेकिन पटना पुलिस की तरफ से बताई गई रोडरेज की कहानी रुपेश के परिजनों को हजम नहीं हो रही. उधर बाकी तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. सूत्र बता रहे हैं कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं. जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा है वैसे-वैसे पटना पुलिस पर दबाव भी बढ़ रहा है. 1 दिन बाद बिहार विधानमंडल का सत्र शुरू होना है. ऐसे में पुलिस के ऊपर भी है कि बाकी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करें. उसके सामने चुनौती है कि वह रितुराज को रूपेश की हत्या की वजह बता रही है और रितुराज ही आरोपी है तो परिवार वालों को कैसे संतुष्ट किया जाए. परिवार वाले संतुष्ट नहीं होते हैं तो मामला विधानसभा में भी गर्मा जाएगा और सरकार को फजीहत झेलनी पड़ेगी.