ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Board 10th Exam 2025: : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा आज से, जानें एग्जाम सेंटर पर क्या ले जाएं और क्या नहीं; यह है लास्ट एंट्री टाइम

Bihar Board 10th Exam 2025: : बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी

Bihar Board 10th Exam 2025
Bihar Board 10th Exam 2025
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Board 10th Exam 2025 : बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी यानी आज से शुरू हो रही है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1600 से अधिक एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें से 73 केंद्र तो सिर्फ राजधानी पटना में ही हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी (BSEB) 10वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर पूरी तरह से तैयार है।


वहीं,हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस बलों की भी तैनाती की जाएगी। आइए जानते हैं कि एग्जाम सेंटर पर छात्रों को क्या ले जाना चाहिए और क्या नहीं. इसको लेकर बीएसईबी की गाइडलाइन क्या है? मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत मातृभाषा से होगी, जिसमें हिंदी, उर्दू, बांग्ला और मैथिली भाषाएं शामिल हैं। 


वहीं, पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा होगी। बीएसईबी के मुताबिक, पहली पाली में कुल 7,92,987 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे तो दूसरी पाली में 7,92,881 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले सेंटर पर पहुंच जाएं।


इसके साथ ही ये भी कहा है कि एग्जाम सेंटर के गेट आधा घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे और उसके बाद गेट नहीं खोले जाएंगे। सुबह में परीक्षा 9:30 बजे से शुरू होगी, ऐसे में सेंटर पर 9 बजे के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं मिलेगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट में परीक्षा 2 बजे से शुरू होगी, ऐसे में गेट 1.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। 


इधर, बोर्ड ने हिदायत दी है कि छात्र परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स नहीं ले जा सकते और अगर ऐसा करते वो पकड़े जाते हैं तो उन्हें परीक्षा देने से रोका जा सकता है और दो साल के लिए प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। बोर्ड ने ये भी कहा है कि परीक्षार्थी जूता-मोजा पहनकर परीक्षा हॉल में न आएं बल्कि चप्पल पहनकर आएं।