ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

RRB NTPC 2025 : NTPC आंसर-की कब होगी जारी? जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट, बोर्ड ने दी पूरी जानकारी

RRB NTPC 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित की गई आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर अब एक ताजा अपडेट सामने आया है।

RRB NTPC 2025
RRB NTPC 2025
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RRB NTPC 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह काफी काम की खबर है। पिछले दिनों रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित की गई आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर अब एक ताजा अपडेट सामने आया है। इसके बाद शायद इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी के लिए अच्छी खबर है। 


दरअसल, 2025 सीबीटी 1 में शामिल अभ्यर्थियों को आंसर-की का इंतजार है। इस एग्जाम में कुल 63 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद अब  प्रोविजनल आंसर-की RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी की जाएगी। इसको लेकर परीक्षा का आयोजन देश भर में अगस्त और सितंबर में किया गया था। 


इसके बाद अब इसको लेकर रेलवे बोर्ड के सूत्रों से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकता है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने का समय भी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। फिलहाल भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक डेट नहीं साझा की है। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्ति के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और नतीजे जारी किए जाएंगे। 


जानकारी हो कि, आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल के कुल 3445 पदों पर भर्तियों के लिए सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28, 29 अगस्त 2025 और 1, 2, 3, 4, 8 और 9 सितंबर को किया गया था। परीक्षा देश भर के विभिन्न राज्यों में निर्धारित किए गए केंद्रों पर हुई थी। 


आपको बताते चलें कि, इस भर्ती के तहत कुल पदों में वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क के 2022, लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट के 361 पद, कनिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट के 990 और ट्रेन क्लर्क के 72 पद शामिल हैं। सीबीटी 1 में सफल कैंडिडेट सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होंगे। इन पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को 25,500 रुपए से 35,400 रुपए के बीच प्रारंभिक वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।