ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

रक्षाबंधन पर रोशन आनंद का बड़ा फैसला, पिता की पैतृक संपत्ति और निजी संपत्ति का आधा हिस्सा छात्रों के लिए करेंगे दान

Roshan Anand News: रक्षाबंधन के मौके पर शिक्षक रोशन आनंद ने अपने दिवंगत भाई प्रिंस यादव की याद में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पैतृक संपत्ति में अपने हिस्से के साथ निजी संपत्ति का आधा हिस्सा छात्रों के हित में देने की बात कही है। इसके अलावा छात्रों क

रक्षाबंधन पर रोशन आनंद का बड़ा फैसला, पिता की पैतृक संपत्ति और निजी संपत्ति का आधा हिस्सा छात्रों के लिए करेंगे दान
Ramakant kumar
3 मिनट

Roshan Anand News: बिहार के चर्चित शिक्षक और ज्ञान बिंदु के निदेशक रोशन आनंद ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने दिवंगत भाई प्रिंस यादव की याद में बड़ा फैसला लेने की घोषणा की है. उन्होंने अपनी पिता की पैतृक संपत्ति में अपने हिस्से का आधा हिस्सा दान करने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी अर्जित निजी संपत्ति में से भी आधा हिस्सा छात्रों के हित में देने का निर्णय लिया है.


रोशन आनंद ने कहा कि उनके भाई प्रिंस यादव उनके लिए बेहद खास थे और बड़े भाई होने के नाते वह उन्हें पिता के समान मानते थे. उन्होंने कहा कि प्रिंस यादव का उनकी निजी संपत्ति में भी हक था, इसलिए भाई की याद में वह अपनी अर्जित संपत्ति का आधा हिस्सा दान करेंगे.


छात्रों की पढ़ाई पर खर्च होगी दान की राशि

रोशन आनंद के अनुसार, दान की जाने वाली संपत्ति से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल ऐसे छात्र-छात्राओं की मदद के लिए किया जाएगा, जो पढ़ने में सक्षम हैं लेकिन आर्थिक या अन्य परेशानियों के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग छात्रों की शिक्षा और उनके उत्थान के लिए किया जाएगा.


भाई प्रिंस यादव की याद में लिया फैसला

रोशन आनंद ने कहा कि अपने भाई को खोने का दुख उनके लिए बेहद गहरा है. उन्होंने बताया कि वह अपने संबोधनों में अक्सर प्रिंस यादव का जिक्र करते हैं और उनकी यादों को अपने साथ रखते हैं. इसी क्रम में उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर यह फैसला लेने की घोषणा की है.


लाइब्रेरी में छात्रों को मिलेगी मुफ्त सुविधा

रोशन आनंद ने यह भी बताया कि उनके भाई प्रिंस यादव एक लाइब्रेरी के संरक्षण से जुड़े हुए थे. उन्होंने कहा कि अब इस लाइब्रेरी का उपयोग छात्र-छात्राएं कर सकेंगे और यहां पढ़ने वाले लोगों को मुफ्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.


रक्षाबंधन के अवसर पर लाइब्रेरी की मुफ्त सुविधा के लिए कार्ड का वितरण भी किया गया. रोशन आनंद ने कहा कि शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं को जरूरतमंद छात्रों तक पहुंचाना उनके भाई की याद को जीवित रखने का एक माध्यम होगा.