ब्रेकिंग
बिहार के एक और पुल पर खतरा! भारी वाहनों की एंट्री हुई बंद, सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग का काम शुरूपेट्रोल पंप कर्मी का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाबिहार में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग; 7 लोग घायलBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: दिल्ली समेत 4 राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, जानिए.. किसे मिली कहां की कमान?कर्नाटक में बड़ा सियासी बदलाव: CM सिद्धारमैया ने इस्तीफे का किया ऐलान, डीके शिवकुमार के लिए रास्ता साफबिहार के एक और पुल पर खतरा! भारी वाहनों की एंट्री हुई बंद, सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग का काम शुरूपेट्रोल पंप कर्मी का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाबिहार में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग; 7 लोग घायलBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: दिल्ली समेत 4 राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, जानिए.. किसे मिली कहां की कमान?कर्नाटक में बड़ा सियासी बदलाव: CM सिद्धारमैया ने इस्तीफे का किया ऐलान, डीके शिवकुमार के लिए रास्ता साफ

बिहार में विकास को मिली रफ्तार: 3743 करोड़ की लागत से 266 किमी सड़कें होंगी बेहतर, पांच SH का होगा कायाकल्प

Bihar Road Project: बिहार सरकार ने राज्य में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 3743 करोड़ रुपये की पांच बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके साथ ही सिंचाई और बाढ़ सुरक्षा योजनाओं के लिए भी करोड़ों रुपये जारी किए गए हैं।

Bihar Road Project
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Project: बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार स्टेट हाईवे-4 परियोजना के तहत राज्य में करीब 266.168 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। 


इन परियोजनाओं पर लगभग 3743 करोड़ 65 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सम्राट कैबिनेट की बैठक में इन पांच महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने दी।


सड़क परियोजनाओं के अलावा राज्य सरकार ने कोसी सिंचाई योजना और बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं के लिए भी 102.98 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मधुबनी जिले में नहरों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, जिससे करीब 89 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। वहीं मधुबनी और सुपौल जिलों में बाढ़ से बचाव के लिए बांधों को मजबूत करने का भी फैसला लिया गया है।


इन पांच सड़कों का होगा विस्तार

1. मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना पथ

करीब 38.872 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 632 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से चौड़ा और बेहतर बनाया जाएगा।


2. एसएच-52 सीतामढ़ी-पुपरी-बेनीपट्टी पथ

लगभग 51.261 किलोमीटर लंबी इस सड़क के उन्नयन पर 435 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।


3. एसएच-97 विशनपुर-अतरबेल (NH-57) जाले-घोघरचट्टी (SH-52) पथ

करीब 47.875 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 990 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।


4. एसएच-92 गणपतगंज-परवाहा पथ

47.432 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण और सुधार पर 703 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च होंगे।


5. ब्रह्मपुर-कोरनसराय-इटाढ़ी-सरंजा-इटाढ़ी बक्सर एवं उजियारपुर-कुकराहा-जमुआंव-इंदौर-समदा पथ

करीब 80.728 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना पर 982 करोड़ 58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता