ब्रेकिंग
नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार

NEET पेपर लीक पर राजद युवा मोर्चा का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और PM मोदी का फूंका पुतला

NEET पेपर लीक मामले को लेकर राजद युवा मोर्चा ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजद कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया।

बिहार न्यूज
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: NEET पेपर लीक मामले को लेकर राजद युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राजद कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया।


प्रदर्शन को देखते हुए राजद कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को केवल राजद कार्यालय के बाहर ही प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी।


राजद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इनकम टैक्स गोलंबर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर के बाहर ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा।


दरअसल, राजद युवा मोर्चा की योजना इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रदर्शन करने की थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण प्रदर्शन का आयोजन राजद कार्यालय के बाहर ही किया गया।

टैग्स