ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

RJD नेताओं के घर CBI की रेड पर बोले सीएम नीतीश, कहा.. देखते रहिए आगे क्या-क्या होता है

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बुधवार को सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया हालांकि फ्लोर टेस्ट के पहले ही कल सीबीआई की टीम ने आरजेडी के कई नेताओं के ठिकानों

RJD नेताओं के घर CBI की रेड पर बोले सीएम नीतीश, कहा.. देखते रहिए आगे क्या-क्या होता है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बुधवार को सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया हालांकि फ्लोर टेस्ट के पहले ही कल सीबीआई की टीम ने आरजेडी के कई नेताओं के ठिकानों पर रेड शुरू कर दी थी, जो देर रात तक चली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से सीबीआई की इस रेड को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। फ्लोर टेस्ट से पहले हुई रेड पर सीएम ने ज्यादा कुछ तो नहीं कहा, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि देखते न रहिए आप लोग आगे क्या-क्या होता है।


दरअसल, बिहार के पूर्व सीएम बी.पी मंडल की जयंती के मौके पर आज राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं ने बी.पी. मंडल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पीत कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जब मीडियाकर्मियों ने आरजेडी नेताओं के यहां सीबीआई की रेड पर सवाल किया तो सवाल से बचते हुए सीएम ने सिर्फ इतना कहा कि देखते न रहिए आप लोग आगे क्या-क्या होता है।


बता दें कि CBI की टीम ने कल बिहार के पटना, कटिहार और मधुबनी में आरजेडी के कई नेताओं के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। सीबीआई ने बुधवार को जिन आरजेडी नेताओं पर शिकंजा कसा था, उसमें RJD एमएलसीसुनील सिंह, पूर्व आरजेडी एमएलसी सुबोध राय, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद शामिल हैं। इसके साथ ही सीबीआई ने गुरुग्राम के सेक्टर 71 में स्थित अर्बन क्यूबस मॉल में भी छापेमारी चल रही है। इस मॉल में तेजस्वी यादव और उनके करीबी लोगों द्वारा निवेश की बात सामने आई है।